Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गो जैसे कमजोर वर्गो और कम आय वर्गो को विभिन्न वित्तीय सेवाएं जैसे बचत बैंक अकाउंट की उपलब्धता, लोन की उपलब्धता, बीमा और पेंशन जैसे सर्विसेज़ को पलब्ध करने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana बैंक अकाउंट किसी भी बैंक या बैंक मित्र आउटलेट में खोला जा सकता है। Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana Account जीरो बैलेंस से खोले जाते हैं।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Benefits
- Interest on deposit : जमा किए गए राशि पर ब्याज।
- No minimum balance required : कोई न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं है।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Features
- Accidental insurance cover : Rupay Scheme के तहत 1 लाख और 28/08/2018 के बाद खोले गए खातों के लिए Accidental insurance cover 2 लाख रुपये।
- Life Cover : Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana जीवन कवर प्रदान करती है। लाभार्थी की मृत्यु पर 30,000 रुपये का Life Cover मिलता है। Life Cover उन अकाउंट होल्डर को मिलता है जो अकाउंट 15/08/2014 – 31/01/2015 के बीच खोले गए
- Easy transfer of money across India : पूरे भारत में कहीं भी अपने Jan Dhan Account से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।
- सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे Pradhan Mantri Jan Dhan Account में मिलता है।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Documents Required
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आपके पास नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
- अगर आपके पास आधार कार्ड या आधार नंबर है, तो किसी दूसरे डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है।
- अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो इसमें से किसी एक डॉक्यूमेंट का डीटेल दे सकते हैं : Voter ID card, driving license, PAN card, passport & NREGA Card.
- अगर किसी के पास ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट में से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं है, तो वह कोई भी ID कार्ड जिसपे फोटो लगा हो और जो Central/State Government, सरकारी बैंक द्वारा जारी किया गया हो ऐसे डॉक्यूमेंट में से कोई एक डॉक्यूमेंट का डीटेल जमा करके प्रधान मंत्री जन-धन बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।
उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, धन्यवाद!