Business Idea: जानिए, इलायची का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Business Idea: भारत में इलायची की खेती बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है। इसकी खेती से देश के किसान बंपर कमाई भी कर रहे हैं। अगर आप भी इलायची की खेती (Cardamom Farming) करना चाहते हैं तो आज हम आपको इलायची की खेती जे बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिससे की आप भी इलायची के बिजनेस से बंपर कमाई कर सकते हैं। भारत में इलायची की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है। इलायची की मांग देश के अलावा विदेश में भी काफी ज्यादा है। इलायची का इस्तेमाल खाने में, चाय में, मिठाई में खुशबू के लिए भी किया जाता है।

How to start elaichi business?

इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी बहुत अच्छी मानी जाती है लेकीन, लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है। इलायची के खेत में पानी निकासी की अच्छी व्यवस्थाा होनी चाहिए। रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करना चाहिए। इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान सबसे बेहतर माना गया है।

इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है। इस पौधे का तना 1 से 2 मीटर तक लंबा होता है। इलायची के पौधे की पत्तियां 30 से 60 सेमी तक लंबाई की होती है। इनकी चौड़ाई 5 से 9 सेंटीमीटर तक होती है। अगर आप इलायची के पौधों को खेत की मेड पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक से 2 फीट की दूरी पर मेड बनाकर लगा सकते हैं। इलायची के पौधों को गड्ढों में गोबर खाद अच्छी मात्रा में मिला कर लगाना चाहिए, इससे इलायची बहुत जल्दी तैयार हो जाता है।

इलायची के पौधे को तैयार होने में 4 से 5 साल का समय लग सकता है। इलायची की कटाई के बाद उसे कई दिनों तक धूप में सुखाना पड़ता है। इसे इलायची पौधे को 18 से 24 घंटे काफी गर्म तापमान पर सुखाया जाता है।

कब करें इलायची की खेती?

इलायची के पौधों को बारिश के मौसम लगाना चाहिए। भारत में जुलाई के महीने में इलायची के पौधों को खेत में लगाया जा सकता है। इलायची के पौधे को हमेशा छाया में ही लगाना चाहिए। बहुत अधिक गर्मी के कारण इसकी पैदावार कम हो सकती है।

इलायची के बिजनेस से कितनी होगी कमाई?

जब इलायची पूरी तरह से सूख जाए तो इसे हाथों या कॉयर मैट या तार की जाली से रगड़ा जाता है। फिर इलायची को साइज़ के अनुसार छांट लिया जाता है। इलायची को आस-पास के बाजार में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। अभी बाजार में इलायची के भाव 3000 से लेकर 4000 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच रहते हैं। प्रति हैक्टेयर 140 से 150 किलोग्राम तक इलायची की उपज की जा सकती है। ऐसे में अगर आप 5 हैक्टेयर में इसी खेती करते हैं तो 750 किलोग्राम की इलायची हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आप इलायची के बिजनेस से 20 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

1 thought on “Business Idea: जानिए, इलायची का बिजनेस कैसे शुरू करें?”

Leave a Comment