Haldiram Franchise – Haldiram’s Franchise कैसे शुरू करें, कितना निवेश लगेगा?

भारत में अगर किसी स्नैक्स और मिठाई ब्रांड ने सबसे ज्यादा भरोसा कमाया है, तो वो है Haldiram. आज हर शहर, हर गली में लोग Haldiram के प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं – चाहे वो भुजिया हो, नमकीन हो, मिठाई हो या फिर उनका खाना। और जब इतना बड़ा नाम है, तो जाहिर है कि Haldiram Franchise बिज़नेस भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

अगर आप भी Haldiram से जुड़कर अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि QSR (Quick Service Restaurant) और Casual Dining जैसे दो बड़े फ्रेंचाइज़ी मॉडल्स को कैसे शुरू किया जा सकता है, कितना निवेश लगेगा, क्या ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए और Haldiram Franchise के क्या फायदे होंगे।

Haldiram Franchise मॉडल

Haldiram मुख्य रूप से तीन तरह के फ्रेंचाइज़ी मॉडल ऑफर करता है:

  • Kiosk Model – छोटा स्टॉल या शॉप जो मॉल या स्टेशन जैसे जगहों पर लगाई जाती है।
  • QSR Model (Quick Service Restaurant) – जहां बैठकर खाना खाया जा सकता है, लेकिन मेन्यू सीमित होता है।
  • Casual Dining Model – एक फुल-फ्लेज रेस्टोरेंट जिसमें पूरा मेन्यू, बढ़िया बैठने की जगह और अच्छा माहौल होता है।

आज हम QSR और Casual Dining मॉडल्स पर ध्यान देंगे क्योंकि यही दो मॉडल्स सबसे ज्यादा कमाई और ग्रोथ वाले माने जाते हैं। अगर आप Kiosk Model यानि Haldiram’s का छोटा स्टॉल या शॉप जो मॉल या स्टेशन जैसे जगहों पर लगाई जाती है, इसे शुरू करने के लिए लगभग ₹30-50 लाख की जरूरत पड़ेगी।

QSR (Quick Service Restaurant) क्या है?

QSR यानी Quick Service Restaurant ऐसा रेस्टोरेंट होता है जिसमें बैठने की सुविधा होती है लेकिन मेन्यू लिमिटेड रहता है। इसमें ग्राहक कम समय में खाना ऑर्डर करके खा सकते हैं। Haldiram का QSR मॉडल साफ-सुथरे माहौल, क्वालिटी फूड और तेज़ सर्विस के लिए जाना जाता है।

इस मॉडल को शुरू करने के लिए आपको करीब 1000 से 1500 स्क्वायर फीट जगह की ज़रूरत होगी। निवेश की बात करें तो इस मॉडल के लिए ₹2 करोड़ से ₹4 करोड़ तक का खर्च आ सकता है।

Casual Dining मॉडल क्या है?

अगर आप एक बड़ा रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं जिसमें लोग पूरे परिवार के साथ आएं, बैठें, आराम से खाना खाएं – तो Casual Dining मॉडल आपके लिए है। इस मॉडल में बैठने की अच्छी व्यवस्था होती है, वेटर्स होते हैं, मेन्यू भी काफी डाइवर्स होता है – यानी स्नैक्स से लेकर पूरा खाना, मिठाई और ड्रिंक्स तक।

इस मॉडल के लिए 4000 से 5000 स्क्वायर फीट जगह की ज़रूरत होती है और इसका निवेश करीब ₹3 करोड़ से ₹6 करोड़ तक होता है। ये मॉडल मॉल, हाइवे, या पॉश मार्केट एरिया में अच्छा चलता है।

Haldiram Franchise कैसे लें – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • मॉडल का चुनाव करें: सबसे पहले तय करें कि आप QSR खोलना चाहते हैं या Casual Dining। दोनों का खर्चा, जगह की जरूरत और ऑपरेशनल ज़िम्मेदारी अलग-अलग होती है।
  • लोकेशन की रिसर्च करें: उस एरिया में डिमांड देखिए जहां आप फ्रेंचाइज़ी खोलना चाहते हैं। मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल, कॉलेज, ऑफिस के पास की जगहें सबसे अच्छी मानी जाती हैं।
  • आवेदन करें: Haldiram की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फ्रेंचाइज़ी फॉर्म भरें। इस दौरान अपने सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और जानकारी सही भरें। Haldiram Franchise Official Website
  • इंटरव्यू और मीटिंग: अगर कंपनी को आपकी प्रोफाइल पसंद आती है तो वे आपसे संपर्क करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान आपके अनुभव, बजट और प्लान को समझा जाएगा।
  • एग्रीमेंट साइन करें: अगर इंटरव्यू में सब कुछ ठीक रहता है तो आप कंपनी के साथ एक फ्रेंचाइज़ी एग्रीमेंट साइन करेंगे और रेस्टोरेंट सेटअप की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • ट्रेनिंग और मार्केटिंग: Haldiram आपके स्टाफ को ट्रेनिंग देगा और मार्केटिंग का सारा सामान भी आपको देगा जिससे आपके स्टोर की पहचान जल्दी बनेगी।

Haldiram Franchise लेने के लिए ज़रूरी योग्यता

Haldiram हर किसी को फ्रेंचाइज़ी नहीं देता, इसके लिए कुछ योग्यताएँ जरूरी होती हैं:

  • बिजनेस का अनुभव: आपके पास पहले से कोई बिजनेस या रेस्टोरेंट चलाने का अनुभव होना चाहिए।
  • मैनेजमेंट स्किल्स: आपको अच्छे से टीम को मैनेज करना आना चाहिए।
  • इन्वेस्टमेंट की क्षमता: आप जितने बड़े मॉडल का चुनाव करते हैं, उतना ही ज्यादा निवेश भी चाहिए होता है।
  • कम से कम 12वीं पास: कंपनी इंटरमीडिएट या उससे ऊपर की पढ़ाई वालों को प्राथमिकता देती है।

Haldiram Franchise लेने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • पिछले कुछ सालों का ITR
  • FSSAI लाइसेंस
  • MSME सर्टिफिकेट
  • GST रजिस्ट्रेशन
  • दुकान का एग्रीमेंट या सेल डीड

Haldiram Franchise लेने के फायदे

  • मजबूत ब्रांड: Haldiram भारत ही नहीं, दुनियाभर में एक जाना-पहचाना नाम है। इसका फायदा यह है कि ग्राहक खुद-ब-खुद आपके स्टोर पर आएंगे।
  • डाइवर्स मेन्यू: यहां हर उम्र और हर स्वाद के लोगों के लिए कुछ न कुछ होता है – चाहे स्नैक्स हो, मिठाई हो या खाना।
  • लगातार ग्रोथ: Haldiram का बिजनेस सालों से एक जैसी रफ्तार से चलता आ रहा है। इसका मतलब यह है कि ये बिजनेस मौसम या ट्रेंड्स पर निर्भर नहीं करता।
  • ग्लोबल लेवल की मार्केटिंग: कंपनी पहले से ही TV, सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर बड़ा प्रचार करती है – आपको अपने स्टोर का प्रचार करने पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

अगर आप एक बड़ा ब्रांड लेकर रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो Haldiram Franchise मॉडल एक शानदार मौका हो सकता है। इसमें निवेश ज्यादा है लेकिन कमाई और भरोसा दोनों पक्के हैं। बस जरूरी है कि आप सही लोकेशन, सही मॉडल और अच्छे रिसर्च के साथ इस सफर की शुरुआत करें।

Disclaimer: यह लेख पब्लिक डाटा और इंडस्ट्री जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया Haldiram की वेबसाइट या ऑफिसियल ईमेल से संपर्क करें।

Related Topics:

1 thought on “Haldiram Franchise – Haldiram’s Franchise कैसे शुरू करें, कितना निवेश लगेगा?”

Leave a Comment