Amul Franchise Business: आमूल के साथ मिलकर शुरू करें दूध के प्रोडक्ट का बिजनेस!

अगर आप एक बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज हम एक शानदार बिजनेस के बारे में जानकारी देंगे जिसे आप आमूल के साथ मिलकर डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और कम समय में बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि कैसे आप Amul Franchise Business शुरू कर सकते हैं और इसके लिए कितनी निवेश की जरूरत पड़ेगी।

डेयरी प्रोडक्ट्स की डिमांड मार्केट में साल भर बनी रहती है। दूध, दही, आइसक्रीम जैसी कई चीजों को बेचकर आप लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। इसमें देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी में से एक Amul, फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है, जिससे आप इस बिजनेस से जुड़कर बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अगर आप आमूल की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 2 से 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। आमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको Amul Dairy से कान्टैक्ट करना होगा। इसके बाद आप फ्रेंचाइजी अप्लाइ करने के बाद Amul का आउटलेट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको 100 स्क्वायर फीट की जगह की जरुरत होगी जहां लोगों का आना जाना होता हो, हो सके तो अगर यह जगह मार्केट के नजदीक या मार्केट के अंदर हो तो बहुत अच्छी कमाई होगी।

Amul की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 25,000 रुपये सिक्योरिटी मनी देनी होगी। ये सिक्योरिटी मनी रिफंडेबल होता है। इसके बाद आपको प्रोडक्ट्स के लिए पैसे खर्च करने होंगे और दुकान के रेनोवेशन पर भी कुछ खर्च करना होगा, तो कुल मिलकर लगभग 3 लाख रुपये में Amul के साथ फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Profit in Amul Franchise Business

अब आगे जानते हैं की आपकी कमाई कितनी होगी, तो Amul हर प्रोडक्ट की MRP पर कमीशन देता है। दूध पर 10% का कमीशन, आइसक्रीम पर 20% का कमीशन, और शेक्स व हॉट चॉकलेट ड्रिंक पर 50% तक का कमीशन मिलता है। ऐसे में आप हर महीने 1 लाख रुपये से भी ज्यादा का कमीशन कमा सकते हैं।

अमूल की फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाइ करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको retail@amul.coop पर एक आवेदन करना होगा। इसके बाद आमूल के कर्मचारी आपसे सीधे कान्टैक्ट करके पूरी जानकारी देंगे। अगर इसके बारे में और जानकारी लेनी है तो इसके लिए आप आमूल के ऑफिसियल वेबसाइट http://amul.com/m/amul पर विजिट कर सकते हैं। इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसमें नुकसान की संभावना बहुत ही कम है।

अगर आप भी कोई ऐसा बिजनस शुरू करने की सोच रहें हैं जहां बहुत अच्छी कमाई हो तो आमूल के साथ फ्रेंचाइजी शुरू करने बेस्ट ऑप्शन है।

Related Topics:

Leave a Comment